इस तारीख को है दशहरा,पढ़े पूरी खबर

VON NEWS. शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। प्रत्येक दिन नौ दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों की तिथियों के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है। कलश स्थापना या घट स्थापना से प्रारंभ होने वाली नवरात्रि का समापन दशहरा या विजयादशमी को होता है। इस दिन मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है और मां दुर्गा को हर्षपूर्वक विदा किया जाता है, इस कामना के साथ कि वे अगले वर्ष भी हमारे घर पधारें और हमारे जीवन में खुशियां तथा शुभता लेकर आएं।

दशहरा ​के दिन शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की पूजा होती है, वहीं शाम के समय में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष दशहरा किस तारीख को है, उस दिन पूजा का मुहूर्त क्या है और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन का मुहूर्त कब है। साथ ही हम जानेंगे कि दशहरा या विजयादशमी का महत्व क्या होता है

कब है दशहरा 2020

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर वर्ष दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर हो रहा है, जो 26 अक्टूबर को सुबह 09 बजे तक है। ऐसे में इस वर्ष दशहरा या विजयादशमी का त्योहार 25 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। जानकारी के लिए शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि और दिवाली से 20 दिन पहले दशहरा पड़ता है।

विजयादशमी पूजा मुहूर्त

विजयादशमी की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक है। आपको पूजा के लिए कुल 02 घंटे 15 मिनट का समय है। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है। यह कुल समय 45 मिनट का है। हालांकि बंगाल में विजयादशमी का त्योहार सोमवार 26 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान राम, देवी अपराजिता तथा शमी के पेड़ की पूजा की जाती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button