50 लाख के लिए रुना शाह से पूछा गया था ये सवाल, जानिए

नई दिल्ली, VON NEWS. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 12) का क्विज़ जारी है। केबीसी को लेकर दर्शकों में काफी क्रज बना हुआ है। बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठने का सपना अबतक काफी लोगों का पूरा भी हो चुका है। वहीं प्रतिभागी लगातार ईनाम जीत कर जा रहे हैं।

शो के दौरान अमिताभ बच्चन न सिर्फ कंटेसटेंट से सवाल जवाब करते हैं बल्कि उनके उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर भी बात करते हैं। शुक्रवार वाले एपिसोड में शो की शुरुआत पश्चिम बंगाल से आईं कंटेस्टेंट रुना शाह से हुई। उन्होंने बेहद शानदार तरीके से गेम खेलते हुए  25 लाख जीते। लेकिन रुना 50 लाख के सवाल के जवाब पर अटक गईं। जिसकी वजह से उन्होंने 50 लाख के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया। लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं।

रुना से 50 लाख के लिए पूछा गया था ये सवाल-  

9वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?

इसके ऑप्शन थे- 

A. बीरबल साहनी

B. कार्ल लिनेअस

C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम

D. अल्फ्रेड विडहम लशिंगटन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button