विवेक ओबेरॉय के घर पर छापेमारी!

बेंगलुरु,VON NEWS. बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi) के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा।

यह छापेमारी उनकी पत्नी के भाई  आदित्य अल्वा ( Aditya Alva) की तलाशी के क्रम में हुई जो ड्रग मामले में वांटेड है। आदित्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कोर्ट वारंट के साथ  विवेक के घर की तलाशी ली।

ड्रग मामले में आरोपी आद‍ित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। बड़ी बड़ी पार्टियों में उनकी मौजूदगी अहम रही है और उनकी बहन प्रियंका अल्वा अभिनेता विवेक ओबरॉय की पत्नी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button