दो और बाल कैदी अंतरिम जमानत पर रिहा

रुद्रपुर,VON NEWS: कोरोना संक्रमण को देखते हुए किशोर न्याय बोर्ड के आदेश के बाद एक बार फिर दो और बाल कैदियों को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से अंतरिम जमानत में रिहा कर परिजनों को सौंप दिया है। इससे पहले आठ बाल कैदी रिहा हो चुके हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। लॉक डाउन घोषित होने के बाद उत्तराखंड की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदी व विचाराधीन बंदियों को रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके तहत राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के बाल कैदियों को भी अंतरिम जमानत पर रिहा करने की प्रक्रिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजी गई थी।

रिपोर्ट के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने बाल कैदियों को अंतरिम जमानत में रिहा करने के आदेश दिए थे। बुधवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंद 21 बाल कैदियों में से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के पांच बाल कैदियाें को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को तीन और बाल कैदियों को घर भेज दिया था। इधर, एक बार फिर शुक्रवार को दो बाल कैदियों को सम्प्रेक्षण गृह से अंतरिम जमानत पर रिहा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के काम में लेगी मध्यप्रदेश सरकार आईफा के 700 करोड़ रुपये!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button