Lockdown में आधार कार्ड नंबर बताने पर ही मिलेगा राशन,

प्रयागराज,VON NEWS:  लॉकडाउन में जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद के लिए उन्हें राशन वितरित किया जा रहा है। लोग राशन वितरण केंद्र से राशन लेने के साथ 1920 हेल्प लाइन नंबर से भी राशन मंगवा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। अब हेल्प लाइन नंबर पर आधार कार्ड नंबर बताने पर ही लोगों को राशन मिल सकेगा। वहीं ऐसे लोगों की सूची भी बनाई जा रही है, जो जरूरतमंद हैं लेकिन उनके पास आधार कार्ड नंबर नहीं है।

स्मार्ट सिटी प्रयागराज की हेल्प लाइन नंबर 1920 30 अप्रैल से चल रही है। रोजाना पांच सौ ज्यादा लोगों की कॉल राशन के लिए आती है। लोग अलग-अलग नंबर से कॉल करके घर में राशन का भंडारण कर रहे हैं। इसलिए स्मार्ट सिटी ने राशन मांगने वालों का आधार कार्ड नंबर लेना अनिवार्य कर दिया है। फोन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर नहीं है तो घर में किसी अन्य का आधार कार्ड नंबर होना जरूरी है।

नगर आयुक्त ने कहा कि आधार कार्ड जिनके पास नहीं है, बनाई जा रही सूची

नगर आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी प्रयागराज रवि रंजन का कहना है कि सभी जरूरतमंदों तक राशन पहुंच सके, इसके लिए हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने वाले लोगों से उनका आधार कार्ड नंबर मांगा जा रहा है। ऐसे लोग की अलग से सूची बन रही है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। उन लोगों को भी राशन दिया जाएगा।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिका ने 20 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button