12 दिन में 226 दाैलतमंद बाहर हुए, मुकेश अंबानी 13वीं से 21वीं रैंक पर खिसके!
VON NEWS: काेराेनावायरस के कहर से दुनिया के अरबपति भी नहीं बच पाए हैं। गुरुवार काे जारी फाेर्ब्स 2020 सूची के अनुसार, 18 मार्च काे लिस्ट को अंतिम रूप देते समय दुनियाभर में 2,095 अरबपति थे। यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले 58 कम है। वहीं, 12 दिन पहले सूची तैयार करने की शुरुआत के मुकाबले 226 अरबपति कम है। यानी 12 दिन में ही 226 अरबपतियाें की संपत्ति इतनी कम हो गई कि वे फोर्ब्स की सूची से बाहर हो गए।
सूची से यह भी खुलासा होता है कि इस बार 2,095 अरबपतियाें में से 51% (1062) की दाैलत घट गई है। वर्तमान में अरबपतियाें की कुल संपत्ति 8 ट्रिलियन डाॅलर है। साल 2019 के मुकाबले यह 700 अरब डाॅलर कम है। जानिए दुनिया और देश के शीर्ष उद्योगपतियों के हाल…
अमेजन के सीईओ लगातार तीसरे साल शीर्ष पर आए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति 18 अरब डाॅलर घट गई है। इस साल उन्होंने पत्नी मैकेंजी काे तलाक के बाद 36 अरब डाॅलर दिए। वह सूची में 22वें नंबर पर हैं।
माइक्राेसाॅफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स नंबर दो पर बरकरार हैं। हालांकि उनकी संपत्ति 96.5 अरब डाॅलर से बढ़कर 98 अरब डाॅलर हाे गई है।
बर्नार्ड अर्नाल्ट: बफेट से ऊपर
पिछले साल चाैथे नंबर पर रहे बरनार्ड, वाॅरेन बफे काे चाैथे स्थान पर धकेलकर एक पायदान चढ़ गए हैं। उनकी संपत्ति न घटी, न बढ़ी। हालांकि बफे पहली बार अपने स्थान से खिसके।
रिलायंस इंडस्ट्री के एमडी पिछले साल 50 अरब डाॅलर के साथ 13वीं रैंक पर थे। जियाे की सफलता के बावजूद काेराेना के चलते उनकी संपत्ति 5.7 अरब डाॅलर घट गई।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: