सलमान खान ने वर्कर्स के लिए पहली किश्त में दिए 6 करोड़!

VON NEWS: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से आर्थिक परेशानियां झेल रहे डेली वैजेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद है और इस वजह से डेली वैजेज वर्कर्स काम पर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स ने उनकी मदद की है ताकि इस आर्थिक संकट में उन्हें मदद मिल सके। बताया जा रहा था कि सलमान खान ने डेली वैजेज मजदूरों की मदद का फैसला किया है और अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने इस मदद में पहली किश्त दे दी है।

सलमान खान ने पहली मदद के रूप में करीब 20 हजार वर्कर्स के खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने हर वर्कर के खाते में 3000 रुपये दिए हैं, ऐसे में सलमान खान ने करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान इसके बाद वर्कर्स की मदद के लिए उन्हें पैसे दे सकते हैं या किसी और तरीके से मदद कर सकते हैं। दूसरी किश्त में सलमान खान वर्कर्स की संख्या में भी इजाफा कर सकते हैं।

तिवारी ने बताया कि अगर उन्हें एक साथ ही पैसे देते हैं तो पैसे खर्च करने की स्पीड बढ़ जाएगी और सभी को अपने पैसे मिल रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान का एनजीओ बिइंग ह्यूमन भी लोगों को शिक्षा और मेडिकल से जुड़ी मदद कर रहा है। इससे पहले सलमान खान ने एक मैसेज जारी कर अपने फैंस को घर में रहने के लिए कहा था और कई टिप्स देकर जागरूक किया था। वहीं, सलमान खान के अलावा भी कई स्टार्स इन वर्कर्स की मदद के लिए पैसे दान दे रहे हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

भारत में लगभग 150 लोगों की मौत !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button