गर्म पानी के टब में गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत,
शिमला,VON NEWS: राजधानी के उपनगर कसुम्पटी में दर्दनाक हादसे में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई है।एपीजी विश्वविद्यालय के समीप शयार गांव में यह घटना हुई। मृतका की पहचान जीविका पुत्री विनोद शांडिल, गांव शयार के तौर पर की गई है।
जीविका चार अप्रैल को बड़ी बहन के साथ बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम में गर्म पानी का टब भरा था। बड़ी बहन इसमें ठंडा पानी डालने लगी। इसी बीच जीविका टब में चली गई। पानी इतना गर्म था कि उसकी पीठ, बाजू और टांगें जल गईं। उसका शरीर करीब 35 फीसद तक जल गया था। बड़ी बहन ने तुरंत उसे बाहर निकाला। स्वजनों ने जले शरीर पर दवा लगाई। रात के समय जब ज्यादा तकलीफ हुई तो उसे उपचार के लिए आइजीएमसी अस्पताल लाया गया।
दुकान पर सामान खरीदते समय व्यक्ति की मौत
शिमला में सोमवार को दुकान पर सामान खरीदने आए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। विकासनगर निवासी देश राज का कहना है कि उनके घर के गेट के सामने सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति दर्द से कराह रहा था। यह देखकर जब व्यक्ति के नजदीक पहुंचे तो व्यक्ति छाती पर हाथ लगाए दर्द महसूस कर रहा था।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: मोबाइल एप हिसार में भी लॉकडाउन का पालन करवाएगा !