कोरोना वायरस पॉजिटिव नेपाल का जमाती फरार

बागपत,VON NEWS: कोरोना वायरस के संमक्रण को रोकने के पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास को तब्लीगी जमात से जुड़े लोग व्यर्थ करने में लगे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मानव बम साबित हो चुके तब्लीगी जमात से जुड़े लोग आइसोलेशन वार्ड में भी अपना रंग दिखा रहे हैं।

बागपत के सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नेपाल का एक जमाती दरवाजा तोड़कर देर रात फरार हो गया। अब बागपत तथा पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जोरों से जारी है। निजामुद्दीन मरकज से 19 मार्च को तहसील के एक गांव की मस्जिद में आये 17 नेपाली जमाती पकड़े गए थे। इन सभी को बालैनी में आइसोलेट किया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गत बुधवार रात सीएचसी के कोराना वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन से संक्रमित व्यक्ति की हालत में सुधार था

सोमवार रात करीब एक -डेढ बजे यह संक्रमित जमाती सीएचसी का दरवाजा तोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। करीब दो -ढाई बजे स्वास्थ्यकर्मियों को जब इसका पता लगा तो चारों तरफ खलबली मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने इस प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया।

कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात में शामिल हुआ था। पिछले दिनों दिल्ली के मरकज से संक्रमण का मामला सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने 12 जमातियों को पकड़ा था। यह शख्स भी उसी जमात में शामिल था। सभी की जांच की गई थी जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद से उसका इलाज खेकड़ा सीएचसी में चल रहा था

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना संकट से लड़ने के लिए अमेरिका ने फिर लगाई भारत से गुहार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button