नक्सलियों के लिए गोली चलाने वाला लक्खा बना रहा मास्क!

रायपुर,VON NEWS:कोरोना संकट के बीच नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सुनहरी तस्वीर सामने आई है। कभी नक्सलियों के साथ पुलिस पर गोली चलाने वाला लक्खा अब पुलिस जवानों के लिए मास्क बना रहा है।

नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर कुछ दिन पहले समाज की मुख्यधारा में लौटा मड़कम लक्खा अब मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। वह पुलिस कर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए कपड़े का मास्क तैयार कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए मड़कम लक्खा का ये योगदान सराहनीय है। सुकमा पुलिस ने लक्खा के काम को लेकर एक स्लोगन तैयार किया है। इसमें कहा गया है-सलाम है इनके जज्बे को क्योंकि सोच बदलेगी तो सुकमा बदलेगा।

सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि लक्खा को नक्सली गलत कामों में इस्तेमाल करते थे। इससे परेशान होकर उसने नक्सलियों का साथ छोड़ दिया और पुलिस के पास आकर लक्खा इंसान बना है।

अब मानवता कि मिसाल कायम करते हुए कोरोना जैसे बीमारी से बचने के लिए सैकड़ों मास्क खुद तैयार कर रहा है। उन्होंने नक्सली कैडर में शामिल आदिवासियों से अपील की है कि वे भी समाज की मुख्यधारा में आएं और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: राष्‍ट्रपति समेत दिग्‍गजों ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिखाई अभूतपूर्व एकजुटता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button