देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के पार,

नई दिल्‍ली,VON NEWS: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 525 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के साथ ही देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्‍या बढ़कर 3072 हो गई है। इनमें 2784 एक्‍ट‍िव केस और 75 मौतें भी शामिल हैं जबकि 213 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अपनी रोनाना की प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश के 17 राज्यों में कोरोना वायरस के 1023 मामले तब्‍लीगी जमात के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम से जुड़े पाए गए हैं। कुल आए मामलों में 30 फीसद एक जगह से संबंधित हैं। इसीलिए हर स्‍तर पर हमारी यही कोशिश होनी चाहिए कि सभी मिलकर काम करें जिससे कहीं चूक नहीं होने पाए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि नौ फीसद कोरोना के मरीज 0 से 20 साल की उम्र के बीच हैं जबकि 42 फीसद 20 से 40, 33 फीसद 40 से 60 और 17 फीसद मरीज 60 साल के ऊपर के हैं।

संयुक्‍त सचिव (Lav Aggarwal) ने बताया कि अब तक भारत में 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक यानी एक दिन में 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में 12 मौतें भी हुई हैं। इस आंकड़े के साथ अब तक देश में कोरोना से 68 लोगों की मौत हो गई है जबकि 183 लोग बीमारी को शिकस्‍त देकर ठीक भी हुए हैं। अब तक की जो भी डेथ रिपोर्टें हैं उनमें ज्यादा तर उम्र या फिर अन्य बीमारियों की वजह रही हैं। इसलिए हाई रिस्क लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही अग्रवाल ने यह भी चेताया कि यदि किसी भी स्‍तर पर चूक हुई तो स्थिति खराब हो सकती है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कनिका कपूर का कोरोना वायरस का पांचवा टेस्ट आया नेगेटिव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button