तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के कारण यूपी में 220 से अधिक पॉजिटिव

लखनऊ, VON NEWS: : कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात से निकले लोग मानव बम साबित हो रहे हैं। जमात में शामिल होने के बाद यह लोग बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश में भी पहुंचे हैं और अब धरपकड़ के बीच जब इनकी जांच हो रही है तो 95 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।

प्रदेश में 16 जिलों तक पहले सीमित रहा संक्रमण इनके कारण ही 27 जिलों तक पहुंच गया है। शनिवार सुबह तक 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें 34 जमाती हैं।

आगरा मे 25 और कोरोना संक्रमित मिले

ताजनगरी मे कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 25 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें कई तब्लीगी जमात वालो के संपर्क मे रहने वाले है। यहां अब कुल पॉजिटिव की संख्या 45 हो गई है। इनमें आठ स्वस्थ हो गए है। शहर के नामचीन हॉस्पिटल संचालक और उनके बेटे का इलाज मेदांता में चल रहा है। इन दोनों को आगरा प्रशासन ने अपने यहां के आंकड़ों में शामिल नहीं किया है। इनको गुरुग्राम में रिपोर्ट किया गया है।

महराजगंज के छह जमातियों के कोरोना पाजिटिव मिलने से दहशत

दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल होकर घर लौटे महराजगंज जिले के कोल्हुई तथा पुरंदरपुर क्षेत्र के 21 लोगों में से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दहशत है। जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती इन जमातियों को सीएचसी जगदौर में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर बस्ती में शुक्रवार को तीन पाजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या पांच हो गई है।

हाथरस में छह में से पांच जमातियों की पहली जांच में कोरोना पॉजिटिव

हाथरस में प्राथमिक जांच रिपोर्ट में 4 जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले से कुल 24 जमातियों के सैंपल लिए गए थे। 12 की पहली जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से केस पांच पॉजिटिव हैं। डीएम प्रवीण कुमार ने बताया इन्हें अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इनकी दूसरी जांच कराई जाएगी।

धरपकड़ के बीच 429 लोगों का लिया गया सैंपल 

तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे जिन लोगों में शुक्रवार को कोरोना वायरस पाया गया है, वह 15 जिलों से हैं। इसमें 13 सहारनपुर, छह कानपुर, पांच आगरा, पांच मेरठ ,चार आजमगढ़, चार फिरोजाबाद, एक गाजीपुर, एक गाजियाबाद, दो जौनपुर, पांच शामली, दो जौनपुर, दो प्रतापगढ़, दो वाराणसी, एक बागपत, एक शाहजहांपुर और एक हरदोई का है। यूपी में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे करीब 1203 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं और इसमें 296 विदेशी हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी की जांच करा रहा है। 897 से अधिक लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे भी जा चुके हैं। धीरे-धीरे इनकी रिपोर्ट आ रही है।

नोएडा में सर्वाधिक 51

प्रदेश में अभी तक नोएडा में सर्वाधिक 51 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। आगरा में 45 हो गए हैं जबकि 319 संदिग्ध अस्पतालों में भर्ती हैं। यूपी में तब्लीगी जमात से वापस लौटे लोगों ने मुसीबत बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में 56 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिनमें 54 निजामुद्दीन के मरकज मे तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक संख्या में इतना बड़ा इजाफा तब्लीगी जमात मे शामिल लोगों के चलते हुआ है।

यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। अब कोरोना वायरस का संक्रमण 24 जिलों मे फैल गया है। शनिवार को आगरा में 25, महराजगंज में छह तथा हाथरस में पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। 36 में से 34 लोग तब्लीगी जमात में गए थे। नोएडा में एक और मरीज कोरोना वायरस का पाया गया है। यहां अभी तक सर्वाधिक 50 मरीज हैं। नोएडा के अलावा मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर में 13, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 10, कानपुर में सात, शामली में छह, पीलीभीत में दो, मुरादाबाद में एक, वाराणसी में पांच, जौनपुर में एक, बागपत में दो, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, लखीमपुर खीरी में एक, आजमगढ़ में चार, फिरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो और शाहजहांपुर का एक मरीज शामिल है। इस तरह कुल 24 जिलों में अब 177 लोग जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

शुक्रवार को नोएडा में अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों को छुट्टी दी गई। इस तरह अब तक कुल 19 लोग इसके कहर से बचे हैं। इसमें आगरा के आठ, नोएडा के आठ, गाजियाबाद के दो और लखनऊ का एक शामिल है।

अब तक 4006 नमूने जांचे गए और 3635 की रिपोर्ट आई निगेटिव

यूपी में अभी तक कुल 4006 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 3635 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया । वहीं 197 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

368 हुए भर्ती, 15905 संदिग्ध मरीज हुए चिह्नित

यूपी में शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के 368 संदिग्ध मरीजों को भर्ती करवाया गया। वही 15905 मरीज मिले जो 28 दिनों के भीतर विदेश यात्रा कर वापस लौटे हैं । इन्हें रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से चिह्नित किया गया है। अभी तक 58 हजार से अधिक लोग ऐसे चिह्नित किए जा चुके हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

देश की कोरोना से जंग और काबू होते हालात के बीच तब्लीगी बने सबसे बड़ा रोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button