नजीबाबाद से लौटे छह जमाती दिनेशपुर खत्ता से पकड़े गए
VON NEWS: पुलिस ने ग्राम जयनगर खत्ते से तब्लीगी जमात के छह लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए जमातियों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में रखा है, जबकि नमूने लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मार्च के दूसरे सप्ताह में नजीबाबाद मस्जिद से लौटे थे।
तीन जमाती जिले थे कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद जमात में शिरकत करके हल्द्वानी लौट रहे 13 लोगों को रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उत्तराखंड सीमा पर बुधवार को पकड़ लिया था। उन्हें पंतनगर किसान भवन में आइसोलेट कर दिया गया। सभी के नमूने के लेकर जांच के लिए भेज दिए गए थे। जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई।
आइसोलेट किए गए जमातियों से पूछताछ के आधार पर एसएसपी बङ्क्षरदरजीत ङ्क्षसह एवं क्यूआरटी टीम ने ग्राम जयनगर खत्ते से जमात के छह अन्य संदिग्ध लोगों को पकड़कर जिला अस्पताल जांच के लिए भेज दिया, जहां पर सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही इनके नमूने लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: