Corona से लड़ाई को अंशदान करते समय रहें सतर्क

नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना संकट से लड़ने के लिए सरकार ने ‘PM Cares’ नाम से एक फंड गठित किया है। सभी देशवासी यूपीआइ के माध्यम से भी इसमें योगदान कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार ने ‘pmcares@sbi’ नाम से एक यूपीआइ आइडी जारी की है। एक तरफ देशभर की कंपनियां, संस्थाएं, प्रख्यात हस्तियां और आम जनता तक भारत सरकार द्वारा गठित इस फंड में योगदान दे रही हैं। दूसरी तरफ, संकट की ऐसी घड़ी को भी चंद साइबर ठग अपनी नाजायज कमाई का मौका बनाने से नहीं चूक रहे हैं। इस बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने दानदाताओं को सतर्क करते हुए कहा है कि वे सिर्फ और सिर्फ ‘pmcares@sbi’ पर ही दान दें।

ठगों ने बनाए हैं फर्जी आइडी

 सरकार के साइबर सेक्योरिटी नियामक CERT-IN ने लोगों से कहा है कि साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), एचडीएफसी बैंक, एसबीआइ, आइसीआइसीआइ बैंक और यस बैंक पर फर्जी यूपीआइ आइडी बना लिए हैं। विभिन्न बैंकों के साथ ये आइडी ‘pmcare’ और ‘pmcares’ नाम से जारी किए गए हैं, जिनसे दानदाता अक्सर धोखा खा जाते हैं। CERT-IN के मुताबिक सरकार ने जो राहत फंड गठित किया है, उसके लिए सिर्फ ‘pmcares@sbi’ नामक यूपीआइ आइडी सही है।

रजिस्टर्ड नाम का रखें ध्यान

नियामक ने साथ ही दान देने वालों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वे कोरोना से लड़ाई के लिए पैसे ट्रांसफर करते समय एक और बात का ध्यान रखें। CERT-IN ने लोगों से कहा है कि रकम ट्रांसफर करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि रजिस्टर्ड अकाउंट नेम के साथ पर ‘PM Cares’ ही दिखाई देता हो। अगर यूपीआइ आइडी के साथ कोई अन्य रजिस्टर्ड नाम दिखता है तो इसका मतलब है कि वह आइडी फर्जी है। उल्लेखनीय है कि पूरा विश्व कोरोना नाम की महामारी से जूझ रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

लॉकडाउन: एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक के लिए बंद की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बुकिंग

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button