लॉकडाउन के दौरान इस तरह रखें अपने बच्चों की पढ़ाई का ध्यान

नई दिल्ली,VON NEWS: कोवि़ड-19 के कहर ने सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चों की एजुकेशन को किया है। मार्च से ही देश में कोरोना के मामले आने शुरू हो गए थे, जिसकी वजह से कई राज्यों में स्कूल बंद करने पड़े। उसके बाद 21 दिन के लॉकडाउन ने बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट कर दिया है। देश में कोरोना के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

इस मुश्किल वक्त में पैरेंट्स का रोल काफी असरदार है। छोटी क्लास के बच्चों को आप घर में ही काफी कुछ करा सकते हैं, लेकिन नवमीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के बच्चों की पढ़ाई पर इस लॉकडाउन का काफी बुरा असर पड़ सकता है। स्कूल अपने स्टूडेंट की पढ़ाई का ख्याल रख रहे हैं तो पैरेंट्स को भी अपने बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करना ही होगा। पैरेंट्स अपने बच्चे की पढ़ाई को अहमियत दें और उन्हें घर में ही पढ़ाई के लिए तैयार करें।

 

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे पैरेंट्स अपने बच्चों को घर में ही पढ़ने के लिए मोटिवेशनल स्पोर्ट करने के साथ-साथ बच्चों के रिलेशन को भी मैनटेन रख सकते हैं। ताकि आपका बच्चा आपकी रेस्पेक्ट करते रहें और साथ ही अच्छे से पढ़ाई भी करें।

  • लॉकडाउन में भी स्कूल में पढ़ाई जारी है। स्कूलों ने बच्चों को पढ़ाने के लिए ई-लर्निंग का रास्ता अपनाया है। आप अपने बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए उनके साथ बैठकर उनकी पढ़ाई में रुचि लें ताकि आप का बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई कर सके।
  • लॉकडाउन में आप बच्चे को डांटें या चीखें-चिल्लाएं नहीं, बल्कि उसके साथ इमोशनली अटैच रहें। आप इमोशनली अटैच रहकर ही अपने बच्चे का बिहेवियर बदल सकते हैं।
  • बच्चों के लिए स्टेबिलिटी बनाए रखें। लॉकडाउन में जरूरी नहीं कि आप अपने बच्चे की सारी जिद पूरी करें। बच्चे एक पल मोबाइल छोड़ना नहीं चाहते जिसमें उनका ज्यादा से ज्यादा समय बीतता है। बेशक आप अपने बच्चे के लिए सॉफ्ट हैं, लेकिन थोड़ा टफ ट्रीटमेंट भी बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है। आप बच्चों के लिए कभी-कभी टफ भी बने रखें।
  • बच्चों की साइकोलॉजी बन जाती है कि वो मां-बाप को पिघला कर रखते हैं, इसलिए आप अपने बच्चे के साथ पिघलने की बजाए उसे पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट करें। उसके पढ़ने के लिए समय बनाएं।
  • चाइल्ड साइकोलॉजी समझना बहुद जरूरी है। अगर आप चाइल्ड साइकोलॉजी को समझेंगे तो आप अपने बच्चों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। नॉरमली पैरेंट्स बच्चे के बिहेवियर को देखते हैं और जिसे वो बदलना चाहते हैं, लेकिन वो तरीका नहीं जानते कि कैसे उसका बिहेवियर चेंज करें।
  • VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।यह भी पढ़े: विकी कौशल लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे पहले मिलेंगे इनसे फैंस ने पूछा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button