रोजाना सैकड़ों लोगों को दिया जा रहा भोजन
VON NEWS: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में आमलोगों ने प्रेरक पहल शुरू की है। सभी घरों में अतिरिक्त भोजन बनाया जा रहा है, जिसे जनसेवा में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों और जरूरतमंदों तक स्वयं पहुंचा रहे हैं।
सड़क पर पुलिस जवान तो अस्पताल में डॉक्टर-नर्स अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थति में इन लोगों का इस तरह मदद का हाथ बढ़ाना समस्या को कमतर करने का काम कर रहा है। हां, इसमें सूझबूझ भी बरत रहे हैं, शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हैं।
.jpg)
प्रत्येक घर से चार रोटी दी जा रही
इस अनूठी सेवा में करीब 100 परिवारों द्वारा सहभागिता की जा रही है। संजय नगर निवासी त्रिलोक जैन और मुकेश पूर्वे के मुताबिक संजय नगर व सुंदर नगर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी मिलजुलकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। पूजा प्रजापति, स्नेहलता पूर्वे, प्रिया बोरसे और सिया प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक घर से चार रोटी की सेवा दी जा रही है। साथ ही सब्जी व अन्य चीजें भी। सुबह जल्दी उठकर भोजन बनाने और फिर घरों से जुटाने में जुट जाती हैं।
.jpg)
हर दिन करीब 200 लोगों को दिया जा रहा भोजन
यातायात थाना प्रभारी हेमंत पाटीदार के मुताबिक लॉक डाउन में मुस्तैदी से तैनात जवानों को जो भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है यह राहत पहुंचाने वाला है। मानव सेवा का एक प्रेरक संदेश इनके द्वारा दिया जा रहा है। वहीं, जिला कलेक्टर राजेश कौल ने कहा कि यह कार्य सराहनीय और प्रेरक है। संकट की इस घड़ी में और भी लोगों को आगे आना चाहिए और अपने-अपने स्तर पर मदद के हाथ बढ़ाने चाहिए। ऐसी समाजसेवी संस्थाओं और लोगों को भविष्य में पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, बुरहानपुर, शाहपुर, नेपानगर में आरएसएस की सेवा भारती इकाई द्वारा भी पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान किया जा रहा है। संस्था के नितिन चौधरी ने बताया कि हर दिन करीब 200 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुरहानपुर में चल रहे सेवाकायरें की सराहना की है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
थाइलैंड में दो हजार हाथियों की जान पर संकट