अखबार सुरक्षित है, बेखौफ पढ़ें अखबार:

देहरादून,VON NEWS:  अखबार से कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका निराधार व पूरी तरह गलत है। समाचार पत्रों व अन्य कागजों से कोरोना फैलने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। विशेषज्ञ भी इसकी लगातार पुष्टि कर रहे हैं।

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यूसर्क) के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि अखबार से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यहां तक कि किसी भी वस्तु से कोरोना वायरस पैदा नहीं होता, बल्कि यह ऐसा संक्रमण है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में जो संपूर्ण लॉकडाउन का कदम उठाया है वह सबसे बड़ा लाभकारी कदम हैं।

कोरोना वायरस जैसी महामारी से देश ही नहीं, पूरा विश्व इसकी चपेट में है। ऐसी विकट परिस्थितियों में आमजन के मन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पाठकों को यह जानना जरूरी है कि समाचार पत्रों को छापते समय जिस स्याही का प्रयोग होता है, उसमें पहले से ही एक एंटीबायोटिक पदार्थ टॉक्सिसिटी मिश्रित होता है।

 

जिस प्रकार आजकल हर व्यक्ति सेनिटाइजर का प्रयोग हाथों में कर रहा है ठीक उसी प्रकार अखबार छापते समय वह पूरी तरह सेनिटाइज होकर ही बाजार में आता है। सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें अखबारों से संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई थी वह निराधार और भ्रामक है। पाठकों को पहले की ही तरह अपने अखबार का नियमित पढ़ाना जारी रखना चाहिए, ताकि उन्हें सरकार व शासन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे तमाम एहतियात के बार में संपूर्ण जानकारी मिल सके।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Coronavirus के फैलने के बाद भी वक्त पर होगा ICC टी20 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button