फिल्म ‘RRR’ का पहला Video रिलीज, राम चरण का दिखा धांसू अंदाज

नई दिल्ली VON NEWS: बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का हाल ही में मोशन पोस्टर जारी किया गया था. अब साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के जन्मदिन पर फिल्म में निर्माताओं ने उनका पहला लुक वीडियो रिलीज कर दिया है. यूट्यूब पर इस वीडियो क्लिप ने धमाका कर दिया है. राम चरण ने हाल ही में सोशल मीडिया डेब्यू किया था. और अब उनके जन्मदिन के अवसर को चिह्नित करते हुए आरआरआर के निर्माताओं ने एक स्पेशल वीडियो का अनावरण किया है जिसमें अभिनेता के पहले लुक को दर्शकों के सामने पेश किया गया है

फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अहम भूमिका में हैं. राजामौली ने इससे पहले मोशन पोस्टर जारी करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, “पानी में आग लग जाती है! आग पानी को सोख लेता है! और दो ताकतें हैशटैगआरआरआर के टाइटल लोगों को पेश करने के लिए अपार उर्जा के साथ आती है,” यह फिल्म तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी पर आधारित है. 450 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म 8 जनवरी, 2021 को आने वाली है

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कपिल देव बोले- आराम चाहते थे तो अब आराम करें क्रिकेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button