अमेरिका में 100,000 के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
वाशिंगटन,VON NEWS: अमेरिका में कोरोना वायरस (COVID19) से हाहाकार मचा हुआ है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए एक ट्रैकर के मुताबिक, यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। अमेरिका में कोरोना वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अनुमान इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि वहां पिछले 24 घंटों में 18,000 नए मामले सामने आए हैं और 345 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस की गिरफ्त में आकर मरनेवालों का कुल आंकड़ा 15,00 से पार पहुंच गया है।
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए एक ट्रैकर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 100,717 हो गए हैं। वहीं, इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर 1,544 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अब अमेरिका में हैं और लगातार संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उधर, इटली में भी हालात काबू में नहीं आ रहा हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 969 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो चुकी है।
न्यूयॉर्क में चीन के वुहान शहर जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका का यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका के कुल संक्रमित मामलों में से आधे से ज्यादा न्यूयॉर्क में ही हैं। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के अस्पतालों में अब ऑक्सीजन, कैथिटर (नलियां) और दवाइयों की कमी भी सामने आ रही है। न्यूयॉर्क
अमेरिका के कई डॉक्टर्स ने यह आशंका जताई है कि अगर न्यूयॉर्क में हालात ऐसे ही बेकाबू रहे, तो जल्दी ही यहां चीन के वुहान से ज्यादा गंभीर हालत हो सकते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों जनरल मोटर्स और फोर्ड से अब गाड़ियों के निर्माण की बजाए वेंटिलेटर मशीनें तैयार करने को कहा है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: यूपी भाजपा ने गठित की समन्वय समिति गठित