5G सपोर्ट के साथ Vivo S6 मार्च में हो सकता है लॉन्च रिपोर्ट
VON NEWS: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का अगला 5G हैंडसेट Vivo S6 नाम से पेश किया जा सकता है। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo S6 को मार्च महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अगर कंपनी Vivo S6 लॉन्च करती है तो यह Vivo S5 का सक्सेसर माना जाएगा। Vivo S6 में 5G सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह भी पढ़े