उर्वशी रौटेला ने 25 लाख का गाउन पहनकर रेगिस्तान में कराया फोटोशूट, देखिये

नई दिल्ली,VON NEWS: फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने रेगिस्तान में फोटोशूट करवाया हैl उन्होंने दो गाउन पहनकर फोटोशूट करवाया हैl उनकी कीमत लाखों में बताई जा रही हैl उर्वशी रौटेला ने इन फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं क्योंकि हमारे सपनों की मांग बहुत ज्यादा हैl’

उर्वशी रौटेला नया फोटोशूट सोल नाम की एक मगज़ीन के लिए करवाया हैl इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैl सोल मैगजीन अरब वर्ल्ड की लोकप्रिय मगज़ीन हैl तस्वीरों में उर्वशी रौटेला को रेगिस्तान में खड़े होकर फोटो के लिए पोज करते हुए देखा जा सकता हैl उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैl उनकी तस्वीरों के अलावा उर्वशी रौटेला की ड्रेस भी चर्चा में हैl

 

खबरों के अनुसार उर्वशी का ऑरेंज गाउन करीब 2500000 रुपए का हैl उन्होंने एक रेड गाउन में भी फोटो शूट करवाया हैl जिसकी कीमत भी इतनी ही बताई जा रही हैl उर्वशी रौटेला बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl इसके पहले उर्वशी रौटेला ने अरब फैशन वीक में रैंप वॉक किया था और वह शो स्टॉपर बनी थीl उर्वशी रौटेला ने नेहा कक्कड़ की शादी में करीब 55 लाख रुपए का गाउन पहना था

डिजाइनर मिसेल सिनेको ने उर्वशी के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया हैl उन्होंने कहा, ‘उर्वशी रौटेला एक युवा बॉलीवुड सुपरस्टार हैं और अरब / मध्य पूर्व की दुनिया में सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नामों में से एक हैं। उर्वशी के साथ काम मैंने दूसरी बार किया है।

वह विनम्र और दयालु हैl हर कोई तुरंत उनके प्यार में पड़ जाता है।’ उर्वशी के ऑरेंज गाउन की कीमत 25,76,712 रुपये है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। काम के मोर्चे पर उर्वशी का मोहसिन खान के साथ ‘वो चांद कहा से लाओगी’ म्यूजिक वीडियो ट्रेंड कर रहा हैl

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button