कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,पढ़े पूरा मामला

बुलंदशहर,VON NEWS: बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे 91 पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक खुर्जा में सेटरिंग का काम करते थे और कार्य समाप्त होने के बाद रविवार देर शाम वापस घर लौट रहे थे।

थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे 91 पर गांव रोहिदा के निकट रविवार देर शाम करीब 9 बजे कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अजहर खान (35) पुत्र अकरम खान और हरकेश (25) पुत्र देवी सहाय निवासी गांव रोहिदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी आनंदवीर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार हुए आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button