कमरे में कोयला जलाकर सो गए तीन युवक, धुएं से दम घुटने से मौत,पढ़े पूरा मामला

रुद्रपुर,VON NEWS: कमरे में कोयला जलाकर सो रहे दो युवकों की धुएं से दम घुटने से मौत हो गयी। वहीं एक  युवक की हालत गम्भीर है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। मोहल्ला भूप सिंह, जसपुर निवासी 21 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ व इसके छोटे भाई 19 वर्षीय अनुपम व मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर निवासी 23 वर्षीय आकाश पुत्र राजकुमार जयनगर नंबर चार दिनेशपुर स्थित चस्का स्वीट्स रेस्टोरेंट में कारीगर थे। सभी रेस्टोरेंट के एक कमरे में रहते भी थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे काम करने के बाद टिन के डब्बे में कोयला जलाकर सो गए।

शुक्रवार सुबह जब तीनों नहीं उठे तो रेस्टोरेंट में ही काम करने वाले दूसरे युवक ने तीनों को उठाने गए थे तो कमरा अंदर से बन्द था। कई बार आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आयी।

इस पर रेस्टोरेंट संचालक जगदीप सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जगदीप ने भी आवाज लगाई, मगर कमरे से युवक नहीं उठे। इस पर जगदीप ने कमरे की खिड़की लोहे की रॉड से तोड़ी तो तीनों बेहोश पड़े थे। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो अनुपम की सांसें चल रही थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button