करनाल में विदेश जाने की चाहत पड़ी भारी, जाने पूरा मामला

करनाल,VON NEWS: एक युवक को विदेश जाने की चाह भारी पड़ गई। वह न विदेश जा सका और दो लाख रुपये भी गवां दिए। गांव भादसों वासी गौरव ने बताया कि वह पुर्तगाल जाना चाहता था। इसी के चलते उसकी मुलाकात रिश्तेदार के मार्फत अक्तूबर 2020 में पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र वासी हरदीप से हुई और उसने उसे इंद्री तहसील में बुलाया, जहां उसने उसे पुर्तगाल भेजे जाने का भरोसा दिया।

साढ़े छह लाख रुपये में हुआ सौदा

उनका सौदा साढ़े छह लाख रुपये में तय हुआ, जिसके चलते उससे चैक व नकदी के रूप में दो लाख रुपये अग्रीम ले लिए तो बाकि राशि वहां पहुंचने के बाद देना तय किया गया। गौरव ने आरोप लगाए कि हरदीप ने उसे भरोसा दिया था कि वह उसे 15 नवंबर 2020 तक पुर्तगाल भेज देगा। इसके बावजूद आरोपित ने आज तक उसे पुर्तगाल नहीं भेजा और न ही दी गई राशि ही लौटाई है।

पहले लौटाने का दिया भरोसा, फ‍िर दी धमकी

आरोपित पहले तो उक्त राशि लौटाने का भरोसा देता रहा, लेकिन अब यह राशि लौटाने से ही इंकार कर दिया और इसके मांगे जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ न केवल मामला दर्ज कर लिया है बल्कि मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं एसएचओ इंद्री सतपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जाएगी और आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button