मेरठ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले इतने नए मरीज, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना फिर से अपना रंग दिखाने लगा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 3864 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 12 साल की बच्ची समेत कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। दो नए केस हैं और सात संपर्क वाले हैं। दो पुरुष और सात महिला वर्ग से हैं। वहीं शहर में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है

इनमें घरेलू महिला, छात्र और नौकरीपेशा आदि हैं। ये मरीज अरविंदपुरी, गंगानगर, कोनार्क कॉलोनी, लखीपुरा और मवाना रोड के रहने वाले हैं। अब तक यहां कोरोना के 21348 मरीज मिल चुके हैं। 11 लोगों की छुट्टी हुई है, इस तरह 20793 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 407 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

आज 4569 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण

4569 कोरोना योद्धाओं का आज टीकाकरण होगा। इसके लिए 25 स्थानों पर 36 सत्र बनाए गए हैं। इसके साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस, नगर निगम और रेवेन्यू विभाग आदि) टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button