शंख का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को होता है लाभ, जानें

VON NEWS: हिंदू धर्म में कई चीजों का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इन्हीं में से एक शंख भी है। शंख का महत्व ज्योतिष शास्त्र में अत्याधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया गया था तब 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन 14 रत्नों में शंख भी था। इसी के चलते जब भी पूजा की जाती है तब शंख का पूजा घर या मंदिर में होना बेहद जरूरी होता है। पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाना भी बेहद जरूरी होता है। मान्यता है कि अगर शंख का इस्तेमाल किया जाए तो व्यक्ति को कई तरह के लाभों की प्राप्ति होती है। इन्हीं लाभों की जानकारी हम आपको जागरण अध्यात्म के इस लेख में दे रहे हैं।

शंख इस्तेमाल करने से व्यक्ति को होता है यह लाभ:

  • अगर सोमवार के दिन शिवजी को चढ़ाने के लिए दूध को शंख में भकर अर्पित कराया जाए तो यह शुभ होता है और इससे व्यक्ति का चंद्रमा मजबूत होता है। दूध को चंद्रमा का द्रव्य माना जाता है।
  • मंगलवार के दिन अगर शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो मंगल ग्रह मजबूत होता है। इससे मंगल की अशुभ स्थिति को ठीक किया जा सकता है।
  • बुधवार के दिन अगर शंख में जल और तुलसी डालकर शालिग्राम का अभिषेक किया जाए तो बुध ग्रह को ठीक किया जा सकता है।
  • गुरुवार के दिन अगर शंख पर केसर का तिलक लगाया जाए और श्री हरि की पूजा की जाए तो इससे गुरु ग्रह अच्छा होता है। इससे व्यक्ति पर श्री हरि की कृपा बनी रहती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button