सात महीने से कोमा में था शख्स, होश में आते ही पुलिस ने लगा दी हथकड़ी, पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: ऑस्ट्रेलिया में 21 साल का एक व्यक्ति सात महीने बाद कोमा से बाहर आया है। मगर उसे जैसे ही होश आया उसके सामने पुलिस खड़ी थी। जो उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। दरअसल, इस व्यक्ति पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप है। वो खुद भी उसी रात चौथी मंजिल से नीचे गिर गया था।

सात महीने से यह व्यक्ति कोमा में था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। दक्षिण सिडनी में रहने वाला यह व्यक्ति पिछले साल जून में अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इस कारण वह सात महीनों से कोमा में था।

पुलिस जब अगले दिन उसके अपार्टमेंट पहुंची तो वहां 19 साल की महिला का शव मिला। पुलिस का आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हालांकि यह साफ नहीं है कि उसने जानबूझकर किया बालकनी से छलांग लगाई या फिर वो गलती से नीचे गिर गया था।

मामले की जांच करने वाले डिटेक्टिव इंस्पेक्टर रॉबर्ट एलिसन का कहना है कि चश्मदीदों के अनुसार व्यक्ति चौथी मंजिल के कॉमन एरिया से नीचे गिरा था। इसका मतलब है कि या तो व्यक्ति कोई एडवेंचर या फिर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। एलिसन ने कहा कि ये शख्स बहुत ज्यादा सौभाग्यशाली रहा कि जिंदा बच गया क्योंकि इतनी ऊंचाई से गिरकर ज्यादातर लोग बच नहीं पाते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत लड़की के घरवाले काफी तकलीफ में हैं। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस दिशा-निर्देशों की वजह से वे अपनी बेटी के अंतिम संसकार में भी नहीं पहुंच पाए थे। बता दें कि दोनों ही चीन के रहने वाले हैं और दो सालों से साथ रह रहे थे। दोनों छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पढ़ने के लिए आए थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button