कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड, जमने लगी श्रीनगर की डल झील, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। श्रीनगर की डल झील भी जमने लगी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे गिर गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भी 10 डिग्री नीचे आ गया है। कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

दिसंबर के मध्य से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू में रात और दिन का तापमान चार दशकों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई बार इससे ज्यादा गिर चुका है। 30 दिसंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी रिकॉर्ड 1.6 डिग्री तापमान का पैमाना दर्ज किया गया। इससे पूर्व 20 दिसंबर 2010 में 1.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 18 दिसंबर तक की अवधि में इससे पूर्व कभी भी न्यूनतम तापमान ने 1.6 डिग्री का स्तर नहीं छुआ है।

18 दिसंबर तक के रिकॉर्ड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का यह सबसे निचला स्तर है। स्कॉस्ट एग्रोमैट डिवीजन के पास 1982 से आंकड़े दर्ज हो रहे हैं। चट्ठा स्थित आब्जर्वेटरीमें इससे पहले 18 दिसंबर तक के दिनों में दिन और रात का तापमान एक साथ इतना नीचे रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button