कमरे में कैद कर किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

किच्छा,VON NEWS:  किच्‍छा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खुदकशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

गंगा सरकार उम्र 16 वर्ष पुत्री अजीत सरकार निवासी महाराजपुर किच्छा ने बुधवार सुबह अपने आपको अंदर कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उसकी मां व घर के अन्य लोग बाहर बरामदे में बैठे धूप सेक रहे थे। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। लेकिन दरवाजा न खुलने पर उन्होंने दूसरे कमरे से जाकर देखा तो अंदर गंगा फंदा डालकर लटकी हुई थी। जिस पर उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर गंगा को नीचे उतारा तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर चौकी प्रभारी लालपुर ललित मोहन रावल भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया। उसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़े

17 दिनों से जारी जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button