टीम इंडिया ने 2 दिन में इंग्लैंड को किया पस्त, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया बहुचर्चित पिंक बॉल टेस्ट मैच महज 2 दिन में ही खत्म हो गया। टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 विकेट की बड़ी जीत दर्ज कर 2-1 की बढ़त हासिल की। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर सिमटी और भारत ने 49 रन लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मैच में भारत को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने दो दिन में मैच खत्म होने पर सवाल उठाए साथ ही मैच के हीरो अक्षर पटेल और आर अश्विन को शुभकामनाएं दी।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा मुकाबला हमेशा ही याद रखा जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला इंटरनेशनल मैच रहा और वो भी महज दो दिन में ही नतीजा निकल आया। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड को अक्षर पटेल और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर 112 रन पर सिमेटा था। इसके बाद 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया ने 33 रन की बढ़त बनाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button