मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें ख्याल, जानें

VON NEWS: कल यानी 11 फरवरी को मौनी अमावस्या है। यह अमावस्या माघ महीने में आती है ऐसे में इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों पर स्नान का विधान है। इस अमावस्या का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन जो व्यक्ति करते हैं उन्हें दिनभर मौन रहना होता है जिस तरह मुनि मौन रहते हैं। इसके चलते इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना जरूर होती है।

मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें ख्याल:

ये करें:

1. इस दिन तिल, तिल का तेल, तिल के लड्डू, कपड़ें और आंवला दान करना चाहिए।

2. इस दिन कम्बल या फिर किसी ऊनी कपड़े को साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। साथ ही भोजन भी करवाना चाहिए।

3. इस दिन काले तिल को गुड़ में मिलाकर लड्डू बनाना चाहिए और इसे लाल कपड़े में बांधकर दान करना चाहिए

5. इस दिन किसी पवित्र नदी जैसे नर्मदा, गंगा, सिंधु, कावेरी आदि में स्नान करने से दोषों का निवारण होता है।

ये न करें:

1. इस दिन नहाते समय और नहाने से पहले तक मौन रहें।

2. घर में कलेश न करें। किसी से कड़वा न बोलें।

3. इस दिन शरीर पर तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए।

4. जो व्यक्ति व्रत कर रहा है तो उसे इस दिन श्रृंगार नहीं करना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button