सौरव गांगुली के सीने में फिर हुआ दर्द, पढ़े पूरी खबर

कोलकाता,VON NEWS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया गया है। सौरव गांगुली को बुधवार 27 जनवरी को शहर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है, जहां उन्हें भर्ती किया जा सकता है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया है।

हाल ही में उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिससे वे ठीक होकर घर लौट गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआइ की मानें तो सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीसीसीआइ प्रमुख सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को इससे पहले 2 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनको कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उस दौरान डॉक्टर ने बताया था कि उनके सीने में दो ब्लॉकेज हैं, जिसके लिए उनका इलाज किया जाएगा। सौरव गांगुली को इलाज के बाद 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन अब 20 दिन के बाद फिर से उनको दिक्कत हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जब सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था तो उसके बाद इस तरह की बातें सामने आई थीं कि उन पर राजनीति में शामिल होने का दबाव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button