श्रद्धा कपूर ने जल्द शादी करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को शादी कर ली है। उनकी शादी की चर्चा काफी समय से हो रही थी, लेकिन 24 जनवरी को उन्होंने सभी चर्चा को विराम दे दिया। वहीं वरुण धवन की शादी के बाद अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की चर्चा तेज हो गई है। जिस पर अब अभिनेत्री ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर जब अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया तो उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें शादी की बधाई दी। अभिनेता को शादी की बधाई देने वालों में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ भी थे। रोहन श्रेष्ठ ने खास अंदाज में वरुण धवन को शादी की बधाई दी। उन्होंने वरुण और नताशा की तस्वीर अपने इंस्टा स्टेटस पर साझा करते हुए लिखा, ‘वरुण और नताशा को शादी की बहुत बधाई। वरुण धवन तुम बहुत खुशनसीब लड़के हो।’ वहीं रोहन इस कमेंट पर वरुण धवन ने रिप्लाई करते हुए कहा कि आशा है अगला नंबर तुम्हारा हो। ​

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहन श्रेष्ठ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। वहीं वरुण धवन के कमेंट के बाद मीडिया में इस तरह की खबरें चलने लगीं कि श्रद्धा कपूर जल्द रोहन श्रेष्ठ से शादी कर लेंगी, लेकिन अब अभिनेत्री ने इस सभी खबरों को महज अफवाह बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार श्रद्धा कपूर ने जल्द शादी करने की बात से इनकार किया है।

अभिनेत्री ने कहा कि अभी वह अपने काम में बहुत बिजी चल रही हैं और उनके पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है। श्रद्धा कपूर ने कहा,’मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं। अभिनेत्री के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फिलहाल रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button