तस्वीरों में देखिए कानपुर का गंगा मेला

कानपुर, VON NEWS:  इतिहास को समेटे गंगा मेला शहर में धूमधाम से मनाया गया और लोग एक बार फिर रंगों में सराबोर नजर आए। हटिया के रज्जनबाबू पार्क से रंग का ठेला निकला तो जगह जगह अबीर, गुलाल और रंगों की बौछार से माहौल रंगीन हो गया। शहरवासियों ने एक दूसरे गले मिलकर होली की बधाई दी और अबीर गुलाल लगाया। होरियारों की टोली सड़कों पर निकली तो छतों से बच्चों और महिलाओं ने रंग उड़ेलकर उन्हें सराबोर कर दिया। चौराहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दम दिखाया।होली के सातवें दिन रविवार की सुबह करीब दस बजे हटिया स्थित रज्जन पार्क से परंपरागत रंगों का ठेला निकला। जनरलगंज, नौघड़ा, बिरहाना रोड से होते हुए प्रमुख मार्ग से गुजर होरियारों की टोली रंग, अबीर और गुलाल की बौछार करती रही। कानपुर हटिया होली महोत्सव कमेटी के मूलचंद्र सेठ, ज्ञानेंद्र विश्नोई, विनय सिंह समेत हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी।रास्ते में व्यापारी संगठनों और व्यापारी नेताओं के स्टाल लगे रहे, जहां पर होरियारों की टोली का स्वागत किया गया। दोपहर बाद रंग का ठेला सरसैया घाट पर पहुंचा। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने स्टॉल लगाए हैं, जहां होली की बधाई दी गई।

नजर आया कोरोना का भी डर

कोरोना वायरस का डर भी मेले में नजर आया। कुछ युवा मास्क लगाकर होली खेलते दिखाई दिए, वहीं लोगों ने हाथ मिलाने और गले मिलने से भी परहेज किया। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा भीड़ भी कम रही। वहीं युवाओं की भीड़ गंगा बैराज पर पहुंची और गंगा स्नान किया। पुलिस जवानों ने गहराई में जाकर गंगा में अठखेलियां कर रहे युवाओं को खदेड़ा। पत्थर घाट, ब्रम्हावर्त घाट, मैस्कर घाट, गोला घाट आदि पर भी भीड़ रही।यह भी पढ़े

Maruti Suzuki True Value ने बेची 4 लाख से ज्यादा सेकंड हैंड कारें

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button