दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी,पढ़िए पूरी खबर

रायपुर,VON NEWS: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां पर स्थित दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली मारा गया है। पुलिस के मुताबिक, इस नक्सली पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। पहले भी सुरक्षा बलों को इस प्रकार की कामयाबी मिल चुकी है।

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को ढेर किया हुआ है। देश में स्थित इस राज्य में नक्सली आए दिन हमले करते रहते हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार की तरफ से भी सभी कोशिश की जाती है। यही नहीं नक्सली को पकड़ने के लिए सरकार द्वारा इन पर ईनाम भी घोषित किया जाता है।

अब नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए महिला कमांडो भी कार्य करेंगी। दरअसल,सीआरपीएफ ने महिला कमांडो को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया है। इसके तहत 6 महिला बटालियन की 34 महिला कर्मियों को 3 महीने के लिए कोबरा प्री-इंडक्शन ट्रेनिंग लेनी होगी। सभी महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनके बैच को पुरुष समकक्षों के साथ LWE क्षेत्रों( LWE areas)में तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button