श्रीनगर में दूसरा हमला, आतंकियों ने पुलिस को बनाया निशाना, दो जवान शहीद!

VON NEWS: श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि जवानों के शहीद होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है

बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। सोनवार में हुए हमले में कृष्णा ढाबा का एक कर्मचारी घायल हुआ था।

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर विदेशी प्रतिनिधिमंडल एक होटल में ठहरा था। इस हमले की जिम्मेदारी मुस्लिम जांबाज फोर्स ने ली थी। बता दें कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहतर हुए घाटी के हालात आतंकी संगठनों को कांटे की तरह चुभ रहे हैं। आए दिन सीमा पार घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button