कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर,

VON NEWS: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं। आज से 17 जनवरी तक चलने वाले थाईलैंड ओपन में भाग लेने के लिए फिलहाल वह भारतीय दल के साथ बैंकॉक में हैं, जहां मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। अब उन्हें अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साइना कोरोना संक्रमित होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, एचएस प्रणॉय भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रणॉय इससे पहले दिसंबर में भी संक्रमित हुए थे।

अब नहीं खेंलेगी थाईलैंड ओपन

30 वर्षीय यह बैडमिंटन स्टार अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी। भारत की अन्य शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु अक्तूबर से ही इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही थीं। भारतीय दल में ओलंपिक के पदक की दावेदार साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत भी शामिल हैं। कोरोना की वजह से 10 माह बाद इंटरनेशनल कैलेंडर शुरू हुआ था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह साइना नेहवाल के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। थाईलैंड ओपन के ठीक बाद 19 से जनवरी से टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 31 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेला जाएगा।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button