ऋषि कपूर के भाई और एक्टर राजीव कपूर का हुआ निधन!

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उनके निधन से न सिर्फ उनके पिरवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर की मौत कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका है।

एक्टर राजीव कपूर को मंगलवाल को अचानक हार्टअटैक हुआ। वहीं उन्हें तुरंत उनके बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजीव की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर के अलावा नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की एक तस्वीर शेयर करते ​हुए ​दुख जाहिर किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button