इस भारतीय बल्लेबाज पर रिकी पोंटिंग ने लगाया आरोप, कहा-

सिडनी,VON NEWS: भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पूरी टीम 244 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से शुभमन गिल व चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास कर पाने में विफल रहे। अब भारतीय बल्लेबाजी को लेकर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा कि, चेतेश्वर पुजारा की स्लो बैटिंग की वजह से अन्य भारतीय बल्लेबाज काफी दवाब में आ गए।

भारत के नंबर तीन बल्लेबाज के बारे में जब  उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि ये सही अप्रोच था। पुजारा के बारे में पोंटिंग ने कहा कि, मुझे लगता है कि उन्हें अपने स्कोरिंग रेट के साथ थोड़ा और ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है। वो अपनी धीमी बल्लेबाजी के जरिए अपने साथी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा दवाब डास रहे हैं। पुजारा ने पहली पारी में 176 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 28.41 का रहा।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित गेंदबाजी की और पुजारा को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे कैच करवाया। पुजारा इस टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में चार बार कमिंस की गेंद पर आउट हुए हैं जबकि नाथन लियोन ने एक बार उनका विकेट लिया। पुजारा ने इस टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में अब तक कुल 113 रन बनाए हैं और उनका औसत 22.6 का रहा है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने इस टेस्ट सीरीज का पहला अर्धशतक लगाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button