यूपी पुलिस के 49,568 पदों पर सिपाही भर्ती का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश VON NEWS: पुलिस भर्ती   एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है।

 बता दें कि भर्ती  का विज्ञापन 2018 के अक्टूबर महीने में निकाला गया था। जिसमें करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
भर्ती   के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़े

Oppo A9 2020 की कीमत में हुई कटौती 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button