Yes Bank की कई सेवाओं पर RBI की रोक
नई दिल्ली, VON NEWS: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निजी क्षेत्र के Yes Bank की कई सेवाओं पर 5 मार्च की रात से लगाए गए रोक के बाद फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी PhonePe को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यस बैंक पर लगी रोक के बाद डिजिटल भुगतान सेवाओं का प्रमुख प्लेटफार्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित लेन-देन रुक गया है, और इससे बैंक के सबसे बड़े भुगतान भागीदार PhonePe सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
PhonePe के सीईओ समीर निगम ने इस लंबे रुकावट के लिए खेद है। हमारे साझेदार बैंक (Yes Bank) पर RBI द्वारा कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम ने रात भर सेवायें जारी रखने के लिए काम किया है। हमें उम्मीद है कि यह कुछ घंटों में ठीक हो जाएगा। एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ने बताया कि कुछ भी हो, यह एक लेन-देन या समझौता है, जिसके कारण बैंक को काम करना बंद करना पड़ा।
यह भी पढ़े
5G सपोर्ट के साथ Vivo S6 मार्च में हो सकता है लॉन्च रिपोर्ट