‘द कपिल शर्मा शो’ में एक साथ पहुंचे राज बब्बर और जया प्रदा, कपिल ने पूछ लिया ये सवाल…

नई दिल्ली,VON NEWS: सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर वीकेंड सीतारों की महफिल जमती है। स्टार्स न सिर्फ यहां ढेर सारी मस्ती मज़ाक करते हैं, बल्कि ख़ुद से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाते हैं। इस वीकेंड कपिल के घर में मेहमान बनकर पहुंचेंगे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर और जया प्रदा। राज बब्बर और जया प्रदा एक्टर्स तो हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

जहां राजबब्बर कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, तो वहीं जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी से। ऐसे में जब दोनों एक साथ अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘भूत अंकल: तुस्सी ग्रेट हो’ का प्रमोशन करने एक मंच पर पहुंचे तो कपिल शर्मा ने उनकी खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ा। बातों-बातों में कपिल ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर किसी भी हंसी नहीं रुक पाई। दिलचस्प बात ये है कि कपिल का ये सवाल राजनीति से ही जुड़ा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button