किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून,VON NEWS:  किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रायपुर थाने के एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी का एक युवक रायपुर क्षेत्र के एक मकान में किराये पर रहता था। युवक अपने मकान मालिक की 14 वर्षीय बेटी को बुरी नजर रखता था। इसकी भनक जब किशोरी की मां को लगी तो उन्होंने आरोपित को कमरा खाली करने के लिए कहा।

एसओ ने बताया कि आरोपित ने 26 जनवरी को कमरा खाली कर थोड़ी ही दूरी पर दूसरा कमरा ले लिया। बीती पांच फरवरी को युवक किशोरी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शुक्रवार को भी आरोपित जबरदस्ती किशोरी को अपने कमरे में ले जाने की कोशिश करने लगा, जिस पर किशोरी ने अपनी मां को सारी घटना के बारे में बता दिया। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत रायपुर थाने में दी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि किशोरी का मेडिकल करवा दिया गया है, एक या दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।

योगशाला नहीं होटल में हुई थी दुष्कर्म की घटना

विदेशी महिला के साथ हुए दुष्कर्म में नया मोड आ गया है। पुलिस विवेचना में सामने आया कि पीड़िता के साथ घटना ऋषिकेश नाथ योगशाला में न होकर होटल लेजर पैलेस में हुई थी। पीड़ि‍ता वर्तमान में योगशाला की छात्रा भी नहीं थी।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल उत्तम सिंह नेगी और प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती ने घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे। पीड़ि‍त के सहपाठियों से ओर पार्टी में शामिल लोगों से भी पूछताछ की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि विदेशी महिला योगशाला से सटे राज पैलेस होटल के कर्मचारी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थी।

जहां योगशाला के पूर्व प्रशिक्षक गीतांश से उसकी मुलाकात हुई। कथित रूप से गीतांश ने उसे पार्टी में शराब पिलाई और रात 12:30 बजे आरोपित उसे लेकर लेसर पैलेस होटल के कमरा नंबर  101 में गया। जहां दोनों रात दो बजे तक रहे। यह तथ्य पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जुटाए। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में मामला ऋषिकेश नाथ योगशाला का नही होना पाया गया।

यह भी पढ़े

हत्या के बाद टुकड़े कर दफनाया चालक का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button