मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात…

VON NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की। 21 फरवरी 1987 को दो नए राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आए थे। ये दोनों भारत के 23वें और 24वें राज्य बने थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।

मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’

अरुणाचल को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’

इस तरह हुई थी मिजोरम की स्थापना

बता दें कि लालडेंगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने असम से मिजोरम को अलग करने के लिए तब आंदोलन तेज कर दिया था जब 1957 में नगालैंड को केंद्र सरकार की प्रशासनिक एजेंसी और 1963 में राज्य का दर्जा दिया गया था। एमएनएफ के नरमपंथियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद केंद्र सरकार ने 1972 में केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर मिजोरम की स्थापना की थी। इसके बाद 1987 में मिजोरम को मिजोरम अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button