पीएम मोदी: देश को आगे बढ़ाने के लिए कृषि सुधारों को मौका दिया जाना चाहिए

नई दिल्‍ली,VON NEWS: किसान आंदोलन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्‍यसभा में इसको लेकर कुछ रोचक बातें कही हैं। उनके संबोधन में केवल ये आंदोलन ही शामिल नहीं रहा बल्कि उन्‍होंने कई दूसरे क्षेत्रों को भी इस संबोधन में छुआ। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ही कभी किसानों के हक की बात करता था आज वही सरकार द्वारा किए गए कृषि सुधारों का विरोध कर रहा है। ऐसा केवल राजनीति के तहत किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में भी  किसानों ने रिकॉर्ड उत्‍पादन किया है। देश में खाद्यान्‍न का भंडार भरा रहा। उन्‍होंने ये भी कुछ कुछ समय के बाद कानूनों में सुधार होते ही हैं। उन्‍होंने आंदोलनकारियों को समझाने के लिए विपक्ष का सहयोग भी मांगा। आइए पढ़ें इस दौरान उनके दिए संबोधन की कुछ खास बातें

भारत ने मानवता को बचाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि दुनिया के किसी भी अस्‍पताल के ऑपरेशन थियेटर में जब मरीज डॉक्‍टरों की भीड़ में किसी भारतीय को देखता है तो उसका हौसला बढ़ जाता है। यही भारत ने इतने वर्षों में कमाया है। केंद्र और राज्‍यों ने मिलकर देश को यहां तक पहुंचाया है। कोरोना काल में आए संकट को अवसर में बदलने का काम दोनों ने मिलकर किया है।

भारत के ऊपर हो रहे हमले से बचाने की जरूरत है। ये सत्‍यम शिवम सुंद्रम से सुसोजित है। ये कथन नेताजी सुभाष चंद्र बोस का है। लेकिन जाने अंजाने में हमनें उनके आदर्शों को भुला दिया है। हम दुनिया के दिए शब्‍दों को आगे लेकर बढ़ जाते हैं और अपना शब्‍द भूल जाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button