पौड़ी जिले ने कोरोना से खोया पहला डॉक्टर, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने कोरोना से पहला डॉक्टर खोया है। जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत वरिष्ठ सर्जन डॉ. मौर्य की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। 8 दिसंबर से डॉ. मौर्य का उपचार चल रहा था। मौर्य ने पौड़ी, चमोली, नैनीताल व हरिद्वार जिले में सेवा दी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व बेटा छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएस डॉ. आरएस राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, चिकित्सा सेवा संघ के प्रांतीय सलाहकार डॉ. आरवी सिंह ने गहरा शोक जताया।

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पत्नी को कोरोना

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिहार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना दी है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button