निवेशकों के दस लाख करोड़ डूबे

नई दिल्ली,VON NEWS: वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस की वजह से Sensex, Nifty का धाराशायी होना जारी है। सोमवार को कारोबार के पहले एक घंटे में इक्विटी मार्केट 10 फीसद तक लुढ़क गए और इससे निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। Covid-19 से जुड़े मामलों में बढ़ोत्तरी की वजह से बाजार के सेंटिमेंट को जबरदस्त धक्का लगा और शेयर बाजार पर सप्ताह की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। भारी बिकवाली की वजह से महीने में दूसरी बार शेयर बाजार में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

सोमवार को फिर लोअर सर्किट

ट्रेडिंग रोके जाने से पहले BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10,29,847.17 करोड़ रुपये घटकर 1,05,79,296.12 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के पहले सत्र में बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही BSE Sensex 2,991.85 अंक यानी 10 फीसद लुढ़क गया और अपने लोअर सर्किट लिमिट पर पहुंच गया। BSE 30 की लगभग सभी कंपनियों में जबरदस्त बिकवाली का रुख रहा और Axis Bank, ICICI Bank, IndusInd Bank और Bajaj Finance के शेयर तकरीबन 20 फीसद तक लुढ़क गए।

दिग्गज कंपनियों के शेयर भी धाराशायी

Sensex और Nifty पर बैंकिंग, रियलिटी और फाइनेंस सहित सभी सेक्टोरल इंडिक्स निगेटिव में रहे। बड़ी कंपनियों की बात की जाए तो RIL के शेयर 11.57 फीसद और TCS के शेयर 5.84 फीसद तक टूट गए।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

अमेरिका मध्य प्रदेश से खरीद रहा क्लोरोक्वीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button