अब डायबिटीज के मरीजों की किडनी रहेगी सुरक्षित,
लखनऊ, VON NEWS: 40 फीसद लोगों में “किडनी“ खराब होने का कारण डायबिटीज है। इससे किडनी का बचाने के लिए नया नुस्खा मिल गया है। इसका नाम है सोडियम-ग्लुकोड ट्रांसपोर्ट प्रोटीन-2 इनहैबिटर। यह रसायन किडनी की खराबी को रोकने के साथ ही रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
ये जानकारी संजय गांधी पीजीआइ में आयोजित “इंडियन“ सोसाइटी आफ नेफ्रोलॉजी (नार्थ जोन) के वार्षिक अधिवेशन में विशेषज्ञों ने दी। बताया कि डायबिटिक क्रॉनिक किडनी डिजीज के मरीजों को यह दवा देना बहुत ही जरूरी है। इसके प्रयोग से किडनी में सुगर जमा नहीं होने पाता। इससे किडनी की खराबी थम जाती है। यह दवा मधुमेह को भी नियंत्रित करती है। संस्थान के नेफ्रोलाजिस्ट प्रो. नरायन प्रसाद और प्रो. रवि शंकर कुशवाहा के मुताबिक, किडनी खराबी के जितने मरीज आते हैं उनमें से 40 फीसदी में कारण डायबटीज होता है।
पेशाब में “प्रोटीन“ की कराते रहे जांच
प्रो. अनुपमा कौल ने मुताबिक शुगर के मरीजों को पेशाब में प्रोटीन की जांच कराते रहना चाहिए। पेशाब में प्रोटीन आ रहा है तो इसका मतलब है कि किडनी कमजोर हो रही है। ऐसे मामले में सोडियम-ग्लुकोज ट्रांसपोर्ट प्रोटीन-2 इनहैबिटर के प्रयोग से किडनी को बचाकर ट्रांसप्लांट या डायलसिस की स्थित आने से रोक सकते हैं।
कम नमक और पानी से नहीं होगा रजिस्टेंस
प्रो. रवि शंकर कुशवाहा के मुताबिक, हार्ट फोल्योर, लिवर सिरोसिस और नेफ्रोटिक सिंड्रोम के मरीजों में शरीर में पानी जमा होने लगता है। जिसे निकालने के लिए डाइ यूरोटिक दवाएं दी जाती है। कई बार इस दवा से रजिस्टेंस हो जाता है। मात्रा बढ़ाने के बाद भी दवा काम नहीं करती है। दवा के साथ कम नमक और पानी लेना चाहिए।
तीन को “प्रोटीनलाइफ टाइम” एचीवमेंट अवार्ड
एसोसिएशन ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं टीचर रहे प्रो. सतोष कुमार, दिल्ली के डॉ. अशोक सरीन और गंगाराम हास्पिटल दिल्ली के चेयरैमन डॉ. देवेंद्र सिंह राना को किडनी डिजीज के इलाज में योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके आलावा अमेरिका के डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. जय राधा कृष्णन और डॉ. इंद्रामी सेन को किडनी डिजीज के इलाज की नई तकनीक में भारत में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े
वन विभाग व पुलिस टीम ने चीतल व नीलगाय के मांस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया