नोरा फतेही को भारत की भाषा और संस्कृति को देखकर लगा था बड़ा झटका, एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली,VON NEWS: अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस के लिए हमेशा से चर्चा में रही हैं। वह अपने बैली डांस के लिए काफी मशहूर हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। वह एक कैनेडियन डांसर हैं। ऐसे में नोरा फतेही को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। नोरा ने खुलासा किया है कि सात साल पहले जब उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें कौन-कौन सी चीजों के संघर्ष का सामना करना पड़ा था।

नोहा फतेही ने हाल में दुबई के एक यूट्यूब चैट शो में हिस्सा लिया। इस शो में उन्होंने अपनी परवरिश, सपनों और भारत में कैसे आईं इन सभी चीजों को लेकर लंबी बात की। नोहा फतेही ने यह भी बताया कि उन्हें भारत में आकर कौन-कौन सी चीजों का सामना करना पड़ा था और उन्हें किन चीजों को देकर झटका लगा था।

नोरा फतेही ने कहा है कि उनका पांच सालों से संघर्ष जारी है। उसने कहा कि वह भारत आने के लिए तैयार थी, क्योंकि यहां हर जगह लोगों के लिए रास्ते खुले हुए हैं, लेकिन जब वह यहां आई, तो यह उनको जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। क्योंकि उन्हें यहां की भाषा और संस्कृति से काफी जूझना पड़ा था। नोरा फतेही ने कहा, ‘मैं बस सीखना और स्वीकार करना चाहती थी, लेकिन जिस मिनट एक दरवाजा खुल रहा था, वह अगले ही पल मेरे चेहरे के सामने बंद हो रहा था।’

वहीं करियर को लेकर नोरा फतेही ने कहा है कि वह अपने दर्शकों के साथ खुश है और दुनिया को दिखाना चाहती है कि डांस से सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर वह बड़े सपने देखते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। यह एक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं बॉलीवुड में इतिहास बनाना चाहती हूं।’ इसके अलावा नोरा फतेही ने अपनी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button