लापरवाही ने छीन ली जिंदगी, मालगाड़ी से कटकर बाइक सवार की मौत, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: अक्सर दुर्घटना बाहुल्य इलाके में लिखा होता है “दुर्घटना से देर भली” लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो जल्दबाजी में ही दुर्घटना वाले इलाके से गुजरते हैं। ऐसा ही एक हादसा सोनभद्र जिले के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। यहां जल्दबाजी के चक्कर मे बंद रेलवे क्रासिंग के बगल से पार होते समय मलगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शुक्रवार की रात करीब पौने 12 बजे अरविंद पाठक(42) निवासी बिल्ली ओबरा बाइक से कहीं जा रहे थे। बिल्ली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तभी मालगाड़ी आने की सूचना मिली और फाटक बंद कर दिया गया। इतने में वह किनारे से बाइक लेकर निकल रहे थे और तब तक गाड़ी आ गई। इससे चपेट में आए अरविंद की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button